बरेली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के समापन पर बुधवार को शहर के विभिन्न माध्यमिक स्कूलों में चित्रकला, वाद विवाद, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। जिला स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने विजेता बनने के लिए अपनी सृजनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। आखिर में विजेताओं के नाम घोषित किए गए। भूड़ स्थित महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इंटर कॉलेज आर्य समाज में हुई प्रतियोगिताओं के निबंध में छात्राओं ने स्लोगन ‘हमारा संदेश, प्लास्टिक मुक्त हो उत्तर प्रदेश’ लिखकर समाज को साफ सुथरा बनाने का संदेश दिया। निबंध प्रतियोगिता में खुशी, शाजिया, अंजली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। वाद विवाद में फाईमा आदिल और सुरभि सक्सेना प्रथम, दीपशिखा अग्रवाल द्वितीय और प्रिया सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, चित्रकला में प्राची, मुस्कान और निहारिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहीं। प्रिंसिपल डॉ. दीपाली बुधौरिया व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी समेत अन्य कॉलेजों में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।