फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि मंदिर में बही भजनों की रसधारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हरि मंदिर में चल रहे भक्ति ज्ञान वार्षिक राधाष्टमी महोत्सव में मंगलवार को वृंदावन धाम से आई साध्वी पूनम ने भजन की रसधारा बहाई। राधा-कृष्ण के भजनों से मंदिर में बरसाना जैसा वातावरण बन गया। भक्त भजनों पर झूमते नजर आए। चार सितंबर को बाबा चित्र विचित्र, पांच को अलका गोयल और छह को माधवी शर्मा भजन प्रस्तुत करेंगी। भजन संख्या से पहले सुबह के सत्र में राम देव मिश्र ने मीरा के चरित्र पर प्रकाश डाला। कहा कि जो लोग ईश्वर पर अटूट विश्वास करते हैं ईश्वर सदैव उनकी मदद करता है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सतीश खट्टर, सुशील कुमार, संजय आनंद, रवि छाबड़ा, रंजन कुमार, राकेश बजाज, विनोद भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें