बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर हुए पांचाल महोत्सव में एकल नृत्य प्रतियोगिता में पीहू सैनी को सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना का पुरस्कार दिया गया। संजय कम्युनिटी हाल में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी और समाजसेवी जेसी पालीवाल ने पीहू को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा। पीहू कर्मचारी नगर में रहने वाले गोविंद सैनी की पुत्री हैं। कार्यक्रम में मोहम्मद नवी, राजीव शर्मा, दिवेंद्र सिंह, सैय्यद सिराजुउद्दीन, बीएस सक्सेना आदि उपस्थित थे।