बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की ओर से संजय कम्युनिटी हॉल में चल रहे 33वें पांचाल महोत्सव मेें गुुरुवार को मुशायरा भी हुआ। इसमें राज शुक्ल, मंसूर सहसवानी, गयासुद्दीन शाद शमसी, इरफान आबिद, आमिर रब्बानी, शान जिया, शफीक रिठौर व अन्य ने अपनी कलाम पेश किए। इस दौरान नाटक निर्भया और एक कदम स्वच्छता की ओर का आकर्षक मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से नाटकों के किरदारों को जीवंत कर दिया। आयोजन के दौरान डॉ. नईम खान शबाव कासगंजवी, एसए हुदा सोंटा, असरार नसीमी, जेसी पालीवाल के निर्देशन में शायरों ने अपने शेर सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।