बरेली। राष्ट्रीय एकता मंच ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष सुधा सक्सेना के नेतृत्व में तीजोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकदूजे को तीज की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हाऊजी और डांस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। आखिर में तीज क्वीन के ताज से प्रतीक्षा को नवाजा गया। कार्यक्रम में ममता जायसवाल, गीता सक्सेना, शीला शर्मा, प्रतीक्षा सक्सेना व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।