बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली ने शुक्रवार को रोटरी भवन में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें शूरवीर सैनिकों के बलिदान और योगदान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आयोजित परिचर्चा में क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके चौहान ने अमर शहीदों के योगदान से ही भारत की शान बरकरार होने की बात कही। क्लब के पूर्व अध्यक्ष नरेश मलिक ने युद्ध के बाबत जानकारी दी। कहा, 60 दिनों तक चले युद्ध में सेना के 527 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। क्लब अध्यक्ष प्रधीर गुप्ता ने कहा, हम तभी तक सुरक्षित हैं जब तक हमारा देश और उसकी सीमाएं सुरक्षित हैं। आयोजन के दौरान ऑनरेरी कैप्टन आरके गिरी, सूबेदार जगदीश यादव, सूबेदार एमए खान, हवलदार प्रथमेश गुप्ता, हवलदार एके मिश्रा का माल्यार्पण कर अभिनंदन और स्वागत किया गया। आयोजन में विपिन गर्ग, विनय कृष्ण, संजीव औतार अग्रवाल, जेबी अग्रवाल आदि लोगों का सहयोग रहा।