बरेली। स्वच्छता जागरूकता के लिए एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को बरेली कॉलेज में सेमिनार कक्ष में सामने रंगोली बनाकर कूड़ेदान का महत्व बताया। इसके अलावा कालीबाड़ी और फाल्तूनगंज में लोगों को अपने घर के आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मोहित शर्मा, सुनील, वेदिका, प्रीती, शारिक जैदी आदि मौजूद रहे।