फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, टीके भी लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराना शहर के एक शादी हाल में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 106 हज यात्रियों को प्रशिक्षण के साथ ही टीकाकरण भी किया गया। शिविर हाजी शाहीन की ओर से महफिले मक्का मदीना के नाम से आयोजित किया गया था। इसमें हाजी मोहम्मद उवैस शाहीन ने एहराम बांधने का तरीका सिखाया और हाजी यासीन कुरैशी ने हज के अरकान बताए। मेडिकल टीम के शाहिद रजा नूरी ने मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर हाजी जुनेद, शाहनूर, हाजी शाहनवाज, हाजी जावेद खान, रोशन तोमर, आरती, डा. मीसम अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें