बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली सेंट्रल के तत्वावधान में सिटी सब्जी मंडी स्थित महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण किया गया। इसमें नीम, पीपल, जामुन, पाकड़, अमरूद व अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यहां मुख्य अतिथि एसके अरोड़ा, मधुलिका स्वरूप, रोटरी सेंट्रल अध्यक्ष राजीव अरोरा, मनमीत सिंह, गुरमीत सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की अहमियत बताई।