फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धारदार हथियार से हमले के आरोप में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव परचवा में धारदार हथियार से हमला करके घायल करने के आरोप में दो पक्षों ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के नितेश ने पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह घर के सामने बैठे थे। इस दौरान गांव के वीरेंद्र और अरुण ने गालियां दीं। आरोप है कि विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं, वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह शाही थाना क्षेत्र के गांव पंथरा का निवासी है। नितेश और अरुण दोनों रिश्तेदार हैं। दोनों लोगों के बीच में रविवार सुबह रुपये के लेनदेन पर विवाद हुआ था। वीरेंद्र और गांव के कुछ लोग समझौता करवा रहे थे। नितेश ने गाली-गलौज की। आरोप है कि वह कुछ समझ पाते तब तक नितेश ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया। उनकी दाईं हथेली कट गई। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज रवि कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें