फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से पौने तीन लाख किसानों की फसलें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश से पौने तीन लाख किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। कृषि विभाग ने गेहूं, सरसों, राई की फसल में 20 प्रतिशत क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट भेज दी। अब राजस्व विभाग के कर्मचारी प्रत्येक खेत में जाकर क्षति का आकलन करेंगे। इसके बाद डीएम की ओर से राहत आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद राहत आयुक्त क्षतिपूर्ति पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. दीदार सिंह ने बताया कि जिले में दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती हुई है। गेहूं, राई, सरसों से पौने तीन लाख किसान प्रभावित हुए हैं। हो सकता है कि किसी किसान का दो-चार प्रतिशत नुकसान हो और किसी की क्षति पचास प्रतिशत या इससे अधिक हुई हो। इसका पता तभी चलेगा जब प्रत्येक खेत का सर्वे हो जाए। जिन किसानों ने बीमा कराया, उनके खेत में जाकर बीमा कंपनी, लेखपाल और कृषि विभाग के नामित कर्मी सर्वे करेंगे। जितनी क्षति हुई है, उसका मुआवजा मिलेगा। जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया है, उनके लिए राजस्व विभाग का सर्वे अहम है। इसी के आधार पर शासन निर्णय लेगा।

इस नंबर पर करें कॉल
जिले में 10909 किसानों ने रबी फसल के लिए बीमा कराया है। ये किसान बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति मांगने के अधिकारी हैं। जिले के लिए इफको टोक्यो कंपनी नामित है। उप निदेशक ने बताया कि किसान टोल फ्री नंबर 1800 103 5490 एवं 1800 889 6868 पर फसल की क्षति का ब्योरा दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


24 घंटे में 350 किसानों ने मांगी क्षतिपूर्ति
टोल फ्री नंबर पर कॉल करके 24 घंटे के भीतर 350 किसानों ने क्षतिपूर्ति मांगी है। उप निदेशक ने बताया कि जो किसान क्षति के 72 घंटे में कॉल कर देते हैं, उनके लिए क्षतिपूर्ति हासिल करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें