फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुल्ली नदी किनारे खेत में दिखा मगरमच्छ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। ढकिया डाम चौकी के पास ग्राम गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच बहने वाली कुल्ली नदी किनारे खेत में एक मगरमच्छ दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है। रविवार की सुबह को कुछ ग्रामीण काम करने के लिए खेत पर जा रहे थे। तभी कुल्ली नदी श्मशान भूमि स्थित नदी किनारे एक खेत में मगरमच्छ दिखा। इसकी सूचना लगते ही अन्य ग्रामीण और पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी। बन रेंजर संतोष मठ पाल ने बताया कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ होने की सूचना दी है। लोगों को नदी किनारे सतर्क रहने की सलाह दी गई है। टीम को भेज कर मगरमच्छ की निगरानी की जाएगी और जैसे ही वह नदी के कुछ दूरी पर बाहर दिखाई देगा। उसे रेस्क्यू कर पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें