फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैगुल नदी के किनारे देखा गया मगरमच्छ

विज्ञापन
गांव हररहरपुर मटकली में बैगुल नदी के किनारेपर बैठा मगरमच्छ
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव हरहरपुर-मटकली में बैगुल नदी किनारे मगरमच्छ देखा गया। हालांकि वन टीम कर्मियों के आने के बाद उक्त स्थान पर कुछ नहीं दिखा। हाफिजगंज के गांव हरहरपुर-मटकली में मठ की तरफ बैगुल नदी के किनारे रविवार की दोपहर एक मगरमच्छ देखा तो ग्रामीण जलीस अहमद ने उसकी दूर से वीडियो बनाई। इसके बाद लोगों का शोर सुनकर मगरमच्छ नदी में चला गया। ग्रामीणों ने वनकर्मी अकबर अली व वन टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अकबर अली ने देखा लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला। वनकर्मी ने बताया कि नदी मेंं पानी बढ़ने से मगरमच्छ बहकर आ गया होगा। उन्होंने ग्रामीणों से नदी किनारे जाने से पहले सतर्कता बरतने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें