फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनघैली नदी से निकलकर सिजौलिया पहुंचा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सिजौलिया गांव के पास से बहने वाली पनघैली नदी से मंगलवार रात एक मगरमच्छ निकलकर गांव के ईंट भट्ठे के पास बने धार्मिक स्थल के पास पहुंच गया। रात में टहल रहे ग्रामीणों को धार्मिक स्थल के पास से आवाज सुनाई दी तो उन्होंने टार्च की रोशनी में देखा तो वहां मगरमच्छ टहल रहा था। देखते ही खलबली मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे। वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया। वनकर्मियों ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई छह फुट थी। अभी यह बच्चा है, पानी से निकलकर गांव की ओर आ गया था।
विज्ञापन

फोटो-4 सिजौलिया गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें