वन विभाग वह पुलिस कर्मी मगरमच्छ को पकड़ कर लेजाते हुए
रिठौरा(बरेली)। थाना इज्जतनगर के गांव म्यूड़ी रानी मेवाकुंवर में लगभग तीन माह पूर्व बहगुल नदी में आए सैलाब के दौरान दो मगरमच्छ आबादी के बीच तालाब में पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस एवं वन विभाग की टीम को दी। इस पर विभाग कर्मियों ने तालाब के ऊपर जाल बिछा दिया, लेकिन मगरमच्छ हाथ नहीं आया। वन दरोगा योगिता कौशल, वन रक्षक दीपक भारद्वाज गांव में निगरानी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को एक मगरमच्छ जाल के ऊपर आकर बैठ गया। ग्रामीण विमला देवी की सूचना पर गांव के ही हाईस्कूल के छात्र दीपांशु पटेल, गौरव पटेल, ग्यारहवीं के राहुल पटेल, बीएससी के अमित पटेल ने हिम्मत दिखाते हुए जाल की रस्सियां खींच लीं, जिससे एक मगरमच्छ जाल में फंस गया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर कैलाश नदी में छोड़ दिया है। हालांकि अभी भी एक मगरमच्छ तालाब में बताया जा रहा है। संवाद