नवाबगंज फोटो 5 नकटीनरायनुर गांव की सडक पर पहुंचा मगरमच्छ
क्योलड़िया। सुबह को टहलने निकले ग्रामीणों ने नकटी नरायनपुर गांव की सड़क पर मगरमच्छ को घूमते हुए देखा तो दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से फोटो खींचकर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बाद में मगरमच्छ गांव की नदी की ओर चला गया। ग्रामीणों को कहना है कि गांव में मगरमच्छ नदी और तालाब में घूमते हुए देखे गए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। संवाद