फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म 

Thu, 04 Jan 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Gang-rape
विज्ञापन
 पति से झगड़ा होने के बाद पड़ोसियों ने समझौता कराने का झांसा देकर महिला को कार में अगवा कर लिया। नशा सुंघाकर उसके हाथ पाव बांध दिये गए। महिला को होश आया तो वह देहरादून में थी। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन

बारादरी के संजयनगर निवासी महिला का पति से 27 अक्तूबर को झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह अपनी ननद के घर चली गई। आरोप है कि पड़ोसी जितेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ महिला के घर आया। पति से समझौता कराने का झांसा देकर गाड़ी में महिला को लेकर चला। महिला के आरोप है कि कार में उसको नशा सुंघा दिया गया। महिला को होश आने पर वह देहरादून के एक घर में पाया। महिला के साथ पड़ोसी सहित आठ बदमाश सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। कुछ दिन पहले महिला को बदमाश फतेहगंज पूर्वी स्थिति घर के बाहर छोड़कर चले गये। महिला की शिकायत पर बारादरी थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें