कैंट क्षेत्र के 42 वर्षीय प्रमोद मसीह को मंगलवार रात पौने दो बजे एंबुलेंस वाले मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। उनके सिर पर गहरी चोट लगने से खून बह रहा था। पोस्टमार्टम में सिर पर गहरी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। बहन ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
कैंट क्षेत्र के आरए बाजार निवासी 42 वर्षीय प्रमोद मसीह कैटरिंग का काम करते थे। वह अविवाहित थे और अपनी बहन प्रमिला के घर पर रहते थे। 108 नंबर की एंबुलेंस वाले सोमवार रात पौने दो बजे प्रमोद को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। उनका कहना था कि प्रमोद मुख्य डाकघर के सामने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे, उनके सिर से खून बह रहा था। संभवत: कोई वाहन टक्कर मार कर भाग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। उधर, प्रमिला ने प्रमोद की हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि शाम साढ़े सात बजे प्रमोद घर से निकले थे और लौटकर नहीं आए। पड़ोस का ही एक युवक जिला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए आया था, जिसने प्रमोद का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा होने की सूचना दी। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से मौत होना बताया गया है।
0
तिलहर में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
तिलहर के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए ही पोस्टमार्टम हाउस पर रख दिया गया है।