फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी ढाल पर अब रिटायर्ड सिपाही को लूटा

Fri, 12 Feb 2016 02:15 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र के करगैना के रहने वाले रिटायर्ड सिपाही बुधवार आधी रात को जंक्शन की तरफ से घर जा रहे थे। तभी वाजपेयी ढाल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास से तीन हजार रुपये लूट लिए। सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड सिपाही ने घटना की सूचना थाने में भी दी, लेकिन पुलिस मामले को दबा गई। एसओ सतीश यादव ने इस तरह की कोई घटना संज्ञान में न होने की बात कही है। यहां बता दें कि इससे पहले 31 जनवरी की सुबह साढ़े चार बजे अपने मामा की अंत्योष्टि में शामिल होने आए उत्तराखंड ऋषिकेस के अशोक कुमार से 4500 रुपये और उनकी मां के टॉप्स बदमाश लूट कर भाग गए थे। यह घटना भी सुभाषनगर चौकी क्षेत्र में हुई थी, लेकिन चौकी इंचार्ज मामला दबा गई थीं। बाद में सुर्खियों में आने पर घटना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर चौकी इंचार्ज की फटकार लगी थी, लेकिन घटना का फिर भी खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें