Uncontrollable car collides with four youths and hits the tree
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
थाना इज्जतनगर इलाके में 100 फुटा रोड पर टायर फटने से बेकाबू होकर कार ने चार युवकों टक्कर मारती हुई पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर भी छोड़क र भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार की शाम करीब छह बजे डेलापीर निवासी दुर्ग विजय सिंह, जाबिर अली, दुर्गानगर के विपिन शर्मा और 100 फुटा रोड के रहने वाले प्रदीप वर्मा सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इस दौरान 100 फुटा रोड पर सूद धर्मकांटे के सामने डेलापीर की तरफ से तेज गति से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने बेकाबू होकर सड़क किनारे चल रहे चार युवकों को टक्कर मारती हुई पेड़ से जाकर टकरा गई। युवकों को टक्कर मारकर कार जैसे ही पेड़ से टकराकर रुकी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक जोेगेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को निजी अस्पताल में भिजवाकर कार को कब्जे में ले लिया। मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है।