फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को चाकू घोंपकर घायल किया

Tue, 30 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदनीयती का विरोध करने पर एक युवक ने हमलाकर दो महिलाओं को घायल कर दिया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सीबीगंज इलाके की सर्वोदय नगर काशीराम कालोनी में उर्मिला नाम की महिला के घर विजयपाल का आना जाना है। विजयपाल सोमवार को भी सर्वोदय नगर गया था। वहीं पड़ोस में रहने वाली गीता का आरोप है कि उस विजयपाल बुरी नीयत रखता है। गीता का आरोप है कि उसके विरोध करने पर विजयपाल ने चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पड़ोस में रहने वाली शबाना बचाने पहुंची तो उसके भी चाकू घोंप दिया। शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग इकट्ठे हुए तो विजयपाल निकलकर थाने की ओर भागा। इस पर लोगों ने पीछा करके उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। इसका पता लगने पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी विजयपाल को हिरासत में ले लिया। उधर, घायल महिला गीता और शबाना को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की तहरीर थाना सीबीगंज में दे दी गई है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें