To stop dead bodies Char ice cream and put
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
हाईवे पर रविवार रात बस हादसे में जान गंवाने वालों के कंकाल सड़ने से पोस्टमार्टम हाउस और आसपास बदबू फैलने लगी है। इस सड़ांध को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को चार सिल्ली बर्फ और मंगवाई गई। यह बर्फ पोस्टमार्टम हाउस के कमरे रखे कंकालों के आसपास रखी गई है।
नेशनल हाईवे पर बिथरीचैनपुर क्षेत्र में इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी के पास रविवार रात बस को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे बस में आग लग गई थी। आग में 24 लोग जिंदा जल गए थे और एक घायल ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतकों के कंकालों का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। उनकी शिनाख्त के लिए कंकाल पोस्टमार्टम हाउस के एक कमरे में रख दिए गए। इस कमरे में फ्रीजर न होने के कारण कंकाल बर्फ लगाकर रखे गए थे। चार दिन में बर्फ गलकर बह गई और कंकाल भी सड़ने लगे, जिससे गर्मी में पोस्टमार्टम हाउस और उसके आसपास बदबू फैलने लगी, जिससे यहां आने वाले लोग बेहद परेशान हो गए। आलम यह है कि पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले लोग बदबू के कारण अंदर तक नहीं जा पा रहे थे। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को चार सिल्ली बर्फ और मंगवाकर कमरे में रखे कंकालों में लगाई गई।