फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रेल फाटक के नीचे से गुजर हा था युवक, गंवाई जान

Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
- फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
एक छोटी सी गलती में फिर एक युवक की जान चली गई। सिटी श्मशान भूमि के बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकल रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के समय युवक के दो भाई मौके पर मौजूद थे। करीब 22 वर्षीय रवि मौर्य किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर मोहल्ले में रहता था। 
विज्ञापन

घरवालों के मुताबिक रवि अपने भाई गौरव और सौरभ समेत राजस्थान में रहकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह दिवाली मनाने के लिए घर आए थे। मंगलवार रात तीनों को राजस्थान जाना था। दोपहर करीब दो बजे रवि मौर्य, उसका छोटा भाई गौरव, सौरभ और उनका बहनोई अपनी मौसी के घर सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला वंशीनगला जा रहे थे। उस समय सिटी श्मशान भूमि का फाटक बंद था। उनका बहनोई बाइक लेकर फाटक पर खड़ा हो गया, जबकि रवि और उसके दोनों भाई पैदल रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगे। तभी उधर से कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस-12226 (डायवर्टेड) गुजरी। गौरव और सौरभ पटरियां पार करके दूर पहुंच गए, लेकिन रवि ट्रेन की चपेट में आ गया। तेज हवा के झोंके के साथ रवि पटरी पर जा गिरा, जिससे ट्रेन से कटकर उसके टुकड़े हो गए। पटरी पर रवि की लाश देख दोनों भाई बुरी तरह बिलखने लगे। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बाकरगंज चौकी इंचार्ज संजीव दुबे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें