The three students will attend the parade, Bareilly
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में एनसीसी गर्ल्स बटालियन की तीन छात्राओं का चयन हुआ है। जूनियर विंग में आर्मी स्कूल की चैताली और प्रियांशी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल किया गया है। सीनियर विंग में साहू राम स्वरूप महिला डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट और बरेली कॉलेज में बीए तृतीय की छात्रा नेहा जोशी को शामिल किया गया। यह तीनों छात्राएं 26 जनवरी के समारोह में बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह छात्राएं दिल्ली में आयोजित कैंप में शामिल हैं।