फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला

Sun, 22 May 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
अारोपी इब्राहीम
विज्ञापन
चौतरफा दबाव पड़ा तो पुलिस ने विक्रमपुर गांव में कपड़े उतारकर छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले इब्राहीम को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। नाम सामने आने के बाद इब्राहीम घर से भाग गया था। उस पर प्राइमरी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने और नंगा होकर डराने का आरोप था। स्कूल की टीचर की शिकायत पर एसओ ने तवज्जो नहीं दी तो गांव की महिलाओं ने थाने पहुंचकर आंदोलन की धमकी दी थी। हालांकि इसके बाद भी एसओ ने जांच का आश्वासन देकर उन्हें टहला दिया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सीओ मीरगंज नरेश कुमार ने एसओ महेंद्र सिंह की क्लास ली थी। इसके बाद आनन-फानन में इब्राहीम पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बाग के खरीदार को भी पुलिस रात में ही उठा लाई थी। हालांकि अगली सुबह उसे थाने से छोड़ दिया गया था। दो बेटियों समेत तीन बच्चों का बाप 47 वर्षीय इब्राहीम ढाई साल पहले सगे भाई की बीवी को दबोचने के इल्जाम में जेल जा चुका है। चार महीने बाद जमानत पर छूटने पर उसने छोटे भाई की बीवी से फिर छेड़छाड़ की थी। इंजन, हैरो चुराने के मामलों में भी उसे जेल हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें