फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने वाला दबोचा

Mon, 15 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले जालसाज को पीड़ित पक्ष ने पुलिस की मदद से दबोच लिया। प्रेमनगर थाने में हुई पंचायत के बाद आरोपी रुपये लौटाने को सहमत हो गया, इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर जिले के मिलक निवासी हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार शर्मा के दो बेटे यहां चाहबाई में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनका बेटा शिवम शर्मा बरेली कॉलेज का छात्र है। दिलीप के मुताबिक करीब साल भर पहले उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जो स्टेशन रोड पर एक प्राइवेट कंपनी के दफ्तर में बतौर चीफ एडिटर बैठता था। उसने उनके बेटे शिवम शर्मा को एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कहा कि इसके लिए तीन लाख रुपये खर्च करने होंगे। सरकारी नौकरी मिलने की सुनकर दिलीप शर्मा को लालच आ गया और उन्होंने तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद जालसाज ने टालना शुरू कर दिया और फिर गायब हो गया। शनिवार रात जालसाज बिहारीपुर में अपने किसी परिचित के घर गया था। तभी उसे उधर से गुजर रहे दिलीप के बेटे शिवम ने देख लिया। उन्होंने इसकी जानकारी बिहारीपुर चौकी जाकर इंचार्ज एसपी सिंह को दी। उन्होंने दबिश देकर जालसाज को दबोच लिया। चूंकि रुपयों का लेनदेन प्रेमनगर इलाके के चाहबाई मोहल्ले में हुआ था, जिससे मामला प्रेमनगर थाने भेज दिया गया। जहां दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली। इस दौरान जालसाज रुपये लौटाने को राजी हो गया और उसने तीन लाख का चेक दिलीप को दे दिया। इसके बाद बगैर लिखा पढ़ी के दोनों पक्ष अपने घर चले गए।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें