फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दा तलाक का नहीं, जुल्म का है..

Mon, 09 Jan 2017 12:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुद्दा तलाक का नहीं, जुल्म का है जो शीरान ने मुझ पर किए। क्या ये शरीयत में जायज है। गुनाह, गुनाह होता है तलाक देने से खत्म नहीं होता। शरीयत में कहीं ऐसा नहीं लिखा है कि औरतों पर जुल्म जायज है। बल्कि शरीयत में औरतों को मर्दों के बराबर का हक दिया गया है। 
विज्ञापन

यह सवाल शीरान रजा खां की पत्नी निदा खान ने आलिमाओं की बात पर उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि जो आलिमाएं प्रेसवार्ता में मौजूद थीं वो उनका सम्मान करती हैं क्यों कि वो उनसे उम्र में भी बड़ी हैं और ज्ञान में भी। फिर भी लगता है कि एकतरफा बात सुन कर वो कैसे कोई टिप्पणी कर सकती हैं कि शीरान ने जो किया वह सही है। आलिमाओं को यह भी जान लेना चाहिए कि औरतों के चेहरे पर मारना, आंखों से खून निकालना जायज नहीं। किसी के तीन महीने के बच्चे को पेट में मार देना कैसे जायज हो सकता है।
कौन है इनके पीछे
बरेली। आलिमाओं की आज प्रेसवार्ता हुई। वह भी दरगाह आला हजरत स्थित रहमानी मेहमान खाने में। यह मेहमानखाना शीरान रजा खां के वालिद अंजुम मियां का है। जो उनके घर के नीचे है। इसमें शीरान पक्ष का कोई नहीं था। महिला आलिमों ने खुद से कैसे प्रेसवार्ता की। इसकी शीरान पक्ष को जानकारी भी नहीं थी। वो महिलाएं आईं। प्रेसवार्ता करके चली गईं। किसने उनसे कहा था इसका सही जवाब भी नहीं था। हां इतना जरूर कहा कि चूंकि खानदान-ए-आला हजरत की बदनामी हो रही है। इस लिए हमें सामने आना पड़ा। 
विज्ञापन

दहेज का सच क्या है
बरेली। शीरान रजा खां और निदा खान के मामले में दहेज का सच क्या है? ये साफ नहीं है। इस मामले में निदा बयान दे चुकी हैं अगर शीरान ने तलाक दिया है तो वो दहेज और महर भी अदा करें। जो अभी तक नहीं किया। इस मामले में शीरान की दो बातें सामने आई हैं। अखबार को दिए बयान में शीरान ने खुद कहा था कि उन्होंने दहेज और महर नहीं दिया है। वह निदा के घर बात के लिए गए थे और दहेज मेहर देने की बात कही थी मगर उन लोगों ने दहेज लेने से मना कर दिया था और धमकी दी थी। जब कि निदा की ओर से उनके खिलाफ की गई एफआईर में लगी फाइनल रिपोर्ट में दहेज और मेहर की वापसी दर्शाई गई है। फिलहाल यह मुद्दा अभी सवालों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें