फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षल घर के बाहर भटकता मिला बच्चा, दूसरे को घरवालों को सौंपा

Mon, 27 Mar 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The boy wandered outside the house, handed the child to the other - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर पार्षल घर के बाहर रविवार सुबह दस बजे पांच साल का एक बच्चा भटकता मिला। वह अपना नाम संदीप, पिता का नाम कुंदन और मां का नाम किरन बता रहा था। नीले रंग का स्वेटर और मटमैले कलर की शर्ट पहने यह बच्चा अपना पता नहीं बता पा रहा था। संभवत: वह अपने माता पिता से बिछड़ कर यहां रह गया था। आरपीएफ ने इस बच्चे को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा एक अन्य आठ साल का बच्चा आरपीएफ को मिला। इस बच्चे की पहचान शकील पुत्र रईसुल हसन निवासी ककराला (बदायूं) के रूप में हुई। घरवालों के आरपीएफ थाने आने पर बच्चे को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। घरवालों ने बताया कि बच्चा शनिवार को घर से निकलकर शाहजहांपुर पहुंच गया था। फिर वह बरेली आया और आरपीएफ की मदद से उन्हें बच्चा मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें