फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान से गायब हुई बच्ची की लाश

Fri, 24 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय नगर शमशान भूमि में एक दिन पहले दफनाई गई डेढ़ साल की बच्ची की लाश दूसरे दिन गायब हो गई। बच्ची के दादा ने बारादरी थाना में लाश गायब होने की तहरीर दी है। त्रिवटीनाथ मंदिर के पास रहने वाले सूरज प्रकाश (66) ने बताया कि उनके बेटे लोकेश सिंह की डेढ़ साल बेटी काव्या की मंगलवार देर रात मौत हो गई थी। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थी। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूरज प्रकाश ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे काव्या का शव संजय नगर शमशान भूमि में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था। बृहस्पतिवार को दादा और अन्य परिवार वाले उसकी समाधि पर जल चढ़ाने पहुंचे तो वहां जमीन पर कफन देखकर  सन्न रह गए। घर वालों ने आसपास की पूछताछ की मगर कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने शमशान भूमि के सचिव से भी इसकी लिखित शिकायत की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें