फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के बहाने ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड जीएम

Wed, 25 Feb 2015 01:15 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार (हरियाणा) के एक प्राइवेट ग्रुप से रिटायर हुए रिटायर्ड जनरल मैनेजर एसपी सक्सेना सोमवार को थाना किला पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी किला इलाके में रहती है। भतीजी की सहेली ने उसी से उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और अक्सर उन्हें फोन करने लगी। कई बार फोन पर वह अपना दुख दर्द सुनाकर मदद मांगती थी। श्री सक्सेना के मुताबिक युवती ने सोमवार को उनको अपने घर में खुशी होने की बात कहकर उन्हें बरेली बुलाया। वह उसके घर पहुंचे तो उन्होंने उसकी नवजात बच्ची को शगुन के तौर पर पांच सौ रुपये दिए। इसी दौरान महिला का पति आ गया और उन पर गलत नीयत से घर में घुसने का इल्जाम लगाने लगा। रिटायर्ड मैनेजर का आरोप है कि उसकी अंगूठी, पर्स जबरन ले लिया गया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। उन्होंने किला थाने में शिकायत करते हुए दंपति पर जान पहचान बढ़ाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें