फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की शरण में पहुंचे सोनपाल के हत्यारोपी  

Wed, 03 May 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Sonal's assassination reached Parliament
विज्ञापन
सोनपाल हत्याकांड के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस भले दबिशें दे रही है। लेकिन आरोपी सत्ता पक्ष के एक सांसद की शरण में पहुंच गए हैं। पुलिस को यह भनक लग चुकी है। पुलिस सत्ता पक्ष के सांसद से संपर्क करके अभियुक्तों को हाजिर करवाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपियों के घर पर भी पुलिस सुरक्षा लगा दी है। पुलिस को अंदेशा है कि पीड़ित परिवार आरोपियों के घर पर हमला कर सकता है।   
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में कश्यप परिवार की महिला पर कीचड़ पड़ने के बाद पाल और कश्यप बिरादरी के लोगों के बीच डेढ़ घंटे तक फायरिंग हुई थी। हरपाल, ग्रीस कश्यप, वीरपाल और रघुबर पर आरोप है कि उन्होंने सोनपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के सुपुर्द किया था। पुलिस सुरक्षा में सोनपाल का अंतिम संस्कार करवाया गया। थानाध्यक्ष फतेहगंज पूर्वी रजनीश कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए मस्तीपुर, समेरा, नकटिया और बदायूं के दातागंज में दबिश दी जा चुकी है। पुलिस ने आरोपियों की छत से कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। दबिशें दी जा रही है। आरोपी सांसद की शरण में हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
-नीति द्विवेदी, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें