फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट पर बाइक सवार दंपति को कुचला, मौत

Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Some bike riders couple crushed to death - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सेटेलाइट बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

अलीगंज के भीकम गौंटिया निवासी कृष्ण सुंदरलाल सिंचाई विभाग में जिलेदार रहे थे। उनकी ससुराल फरीदपुर इलाके के बिलऊआ गांव में है। वह पत्नी शांति देवी के साथ भैया दूज मनाने ससुराल गए थे। मंगलवार शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सेटेलाइट बस स्टैंड के पास उनकी बाइक में पीछे से किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी।  हादसे का पता लगने पर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव अपने साथ घर ले गए।

दुर्घटना में बुजुर्ग की जान गई
बरेली। बदायूं के उझानी निवासी 53 वर्षीय योगेंद्र दिवाली मनाने के लिए अपने भाई महेंद्र के घर भमोरा आए थे। महेंद्र अपने ससुराल में रहते हैं। मंगलवार शाम योगेंद्र खाना खाने के बाद पैदल टहलने निकले थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें