फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर ने कबूले दो और नाम

Tue, 22 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख की स्मैक के साथ पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर राम स्वरूप ने अपने दो साथियों के नाम और कबूले हैं। पुलिस ने उसे जेल भेजकर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। स्मैक की मंडी बन चुकी बरेली से स्मैक की सप्लाई करने वाले भमोरा के गांव सरदारनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर राम स्वरूप की जीआरपी लंबे समय से तलाश में थी। जीआरपी ने रविवार को उसे प्लेटफार्म नंबर दो से पकड़ लिया। जीआरपी के मुताबिक राम स्वरूप के पास से पांच लाख कीमत की स्मैक बरामद हुई। उसने पूछताछ में गांव के ही मदन और संजय का नाम कबूला है। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि मदन और संजय चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब स्मैक आदि में तस्करी में हिस्ट्रीशीटर राम स्वरूप का सहयोग करते थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें