फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशगढ़ का बूचड़खाना, नवाबगंज का मीट मार्केट सील

Thu, 23 Mar 2017 02:56 PM IST
बरेली
विज्ञापन
meet
विज्ञापन
मेरठ और अलीगढ़ में बूचड़खानों के खिलाफ हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद बरेली में भी कार्रवाई तेज हो गई। देर शाम मीरगंज के शीशगढ़ कस्बे में पुलिस प्रशासन की टीम ने अवैध बूचड़खाने को बंद कराकर ताला जड़ दिया। अवैध तरीके से मीट बेचने वाले 19 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पंचायत से पशु काटने व मांस बेचने वालों की सूची मांगी गई है।  चेयरमैन जाहिद हुसैन ने बताया कि माडर्न स्लाटर हाउस नहीं होने की वजह से मीट काटने वालों को पिछले एक साल से अनुमति नहीं दी गई थी। सिर्फ चार लोगों के पास मीट बाहर से लाकर बेचने का लाइसेंस था। यहां के  कल्यानपुर में गोवंशीय पशुु कटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक गाय बरामद की। हालांकि वध करने वाले मौके से भागने में कामयाब रहे। कल्यानपुर के नन्हे पुत्र सफी अहमद व गुलाम सेन पुत्र छोटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर एसडीएम नवाबगंज में भी वहां चल रहे बूचड़खाने की फ ाइल तलब की है और मीट मार्केट को सील कर दिया गया है। इस छापामारी से मीट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शाम पांच बजे कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक कोे दौरान डीएम से सभी एसडीएम ने पूछा था कि उनके इलाके में कोई भी अवैध बूचड़खाना तो नहीं चल रहा है। उसी समय डीएम की ओर से अफसरों कोे मोबाइल नंबर प्रसारित करते हुए कहा था कि कोई भी व्यक्ति अवैध बूचड़खानों की जानकारी दे सकता है। उसका पता और पहचान गोपनीय रहेगी। उसी के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने छापेमारी की और शीशगढ़ तथा नवाबगंज में कामयाबी मिल गई। 
इस कार्रवाई से पहले सोमवार को कोतवाली पुलिस ने नकटिया से लाया जा रहा एक क्विंटल मांस पकड़ा था। मंगलवार को कैंट पुलिस ने तिलहर से आ रहा चार कुंटल मांस पालपुर कमालपुर गांव के पास पकड़ लिया। इससे साफ है कि शहर में अभी भी अवैध स्लाटर हाउस संचालित हैं। उन्हीं से शहर की दुकानों को मांस की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


यहां चल हैं अवैध बूचड़खाने 
थाना बहेड़ी इलाके में तीन साल पहले रिछा कस्बे में पुलिस ने एक गोदाम में छापा मारकर करीब ढाई सौ क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित पशु का मांस व दस हजार से ज्यादा खालें बरामद की थी। अभी तक कोई  कार्रवाई नहीं की गई। रिछा, जोखनपुर, गिरधरपुर, फरीदपुर नगर पंचायत, नरायन नगला समेत दर्जनों गांव में प्रतिबंधित पशुओं का कटान होता है। 
-देवरनिया में भी पुलिस छापा मारकर भारी मात्रा में गौवंशीय पशुओं का मांस और खालें पकड़ चुकी है, लेकिन बड़ी कार्रवाई नहीं की है। 
- ठिरिया निजावत खां स्थित स्लाटर हाउस के पास अवैध पशु कटे मिले थे। लेकिन सियासी दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।  
-भुता के मल्लपुर गांव के पास जंगल में तीन महीने पहले पशुओं का कटान होते हुए पकड़ा गया था। रात में पशु तस्कर इन पशुओं को चोरी करके लाए थे।
-भुता के ही कोहनी गांव में करीब एक साल पहले पशुओं कटान पकड़ा गया था। मारूति कार में दस कुंटल मांस मिला था। तीन मोटर साइकिल और सामान भी बरामद हुआ था। भोजीपुरा के पशु तस्कर तसलीम का नाम इस मामले में आया था।  
-थाना बिथरी चैनपुर में छह महीने पहले कमुआ मोड़ पर पशु तस्करों ने दो बैल काट दिए थे। 50 कदम की दूरी पर पुलिस की पिकेट थी।  सावन के महीने में पशुओं का कटान होने से गुस्सा होकर भाजपा नेताओं ने बवाल कर दिया।

-बहेड़ी के मोहल्लों में अब भी घर-घर अवैध स्लाटर हाउस चल रहे हैं। कस्बे में खुली मीट की दुकानों पर बिकने वाले मांस के बीच में छिपाकर  बेचा जाने वाला प्रतिबंधित मांस को पुलिस प्रशासन अभी तक नहीं रोक पाया है।  डीएम ने मंगलवार को तहसील दिवस में  जिस अंदाज में अधिकारियों के पेच कसे थे। उससे लग रहा था पुलिस सख्ती के साथ अवैध स्लाटर हाउसों पर कार्रवाई करेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 




गोपनीय रहेगी सूचना
बरेली।
डीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि जिले में अवैध बूचड़खाने की सूचना दें। उनका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। यह सूचनाएं संबंधित तहसील के एसडीएम और सीओ को दें। इनके माध्यम से दो दिन के अंदर अवैध बूचड़खाने पकड़ने में सफलता नहीं मिलती है तो फिर वह डीएम के नंबर पर सूचना दे सकते हैं। उनकी पहचान नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन


ये हैं नंबर सीओ और एसडीएम के नंबर
सीओ प्रथम 9454401322
सीओ द्वितीय 9454401323
सीओ तृतीय 9454401324
बहेड़ी    9454401326
आंवला 9454401325
फरीदपुर9454401329
मीरगंज 9454401327
नवाबगंज 9454401328
सिटी मजिस्ट्रेट      9454417199
एसडीएम सदर       9454417203
एसडीएम आंवला    9454417999
एसडीएम नवाबगंज  9454418001
एसडीएम मीरगंज   9454418003
एसडीएम फरीदपुर  9454418002
एसडीएम बहेड़ी    9454417204
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें