फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के बहाने भिड़े पड़ोसी, पांच घायल

Thu, 25 Feb 2016 02:09 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जरदोजी का काम करने वाले फैजान और तसब्बुर पड़ोसी हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। घर में पल रहे एक कुत्ते को लेकर बीते मंगलवार को दोनों घरों की महिलाओं में मारपीट हो गई। फैजान के अनुुसार, तसब्बुर के घर में पल रहा कुत्ता छत से उनके घर में घुस जाता था। मंगलवार को कुत्ते के डर से उसकी दो वर्ष की बेटी सीढ़ियों से गिर गई थी। जिस कारण दोनों परिवारों में विवाद हुआ। फैजान के मुताबिक बुधवार करीब ढाई बजे तसब्बुर के  बेटे बाबू, छोटा, राजू आदि उसके घर में घुस गए और सरिया, ईट और तलवार से वार करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में फैजान के जीजा नूर मोहम्मद (35) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अचेत अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चीता पुलिस ने पहुंचकर दोनों में समझौता करा दिया था। फैजान, हसीन बानो, छोटी बहन नगमा, छोटा भाई जुवैद, खुर्शीदा, जीजा नूर मोहम्मद भी घायल हैं। दोनों पक्षों से एनसीआर दर्ज कर ली गई है। उधर, दूसरे पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें