फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
ट्रेन में लूट करने वाला गैंग
विज्ञापन
जंक्शन जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा कर तीन लोगों को दबोच लिया। इनमें दो बदायूं और एक उत्तराखंड का रहने वाला है। उनके पास चोरी के आठ मोबाइल और नगद रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि एसपी रेलवे शगुन गौतम के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की सुबह चार बजे चेकिंग के दौरान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पानी की टंकी के पास संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोच लिया। इनमें बदायूं के जरीफ नगर थाना क्षेत्र के नाघा गांव का लालाराम, वहीं बगरैन के बगरैन का रिजवान और उत्तराखंड लालकुआं निवासी बबलू हैं। तलाशी लेने पर उनके पास चोरी के आठ मोबाइल और 3200 रुपये बरामद हुए। थाने ले जाकर पूछताछ करने पर उन्होंने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने की कई घटनाएं कबूल कीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें