फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर राजू पंडित गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 01:01 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने आलमगीरी गंज के हिस्ट्रीशीटर राजीव कुमार उर्फ राजू पंडित को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है। राजू पुलिस की मेहरबानी से नेतागीरी कर रहा था। आए दिन वह थानों में बैठा नजर आता था।
विज्ञापन

मंगलावर की रात को चौकी इंचार्ज मठ प्रवीण कुमार ने राजू पंड़ित को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक राजू अपर जिला जज की अदालत से धमकाने और रंगादारी मांगने के आरोप के मुकदमें में गैर जमानती वारंट थे। पुलिस कई दिन से उसकी तलाश में लगी थी। सत्ताधारी नेताओं के संपर्क में रहने की वजह से वह आए दिन थानों में बैठा नजर आता था। सीआई पार्क में हुई रवि पहाड़ी की हत्या के मामले में भी राजू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत राजू पंडित की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी का चालान करके न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें