फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए योग करें, स्वागत है

Sun, 21 Jun 2015 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रंग में रंगने को तैयार हुए शहर में रविवार को सुबह की शुरुआत हजारों लोग योग से करेंगे। सुबह पांच बजे से इसकी शुरुआत हो चुकी होगी और उसके बाद शाम तक इस कड़ी में आयोजनों का सिलसिला चलता रहेगा। कई दिनों की तैयारी के बाद शहर के सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, कॉलेजों, सैन्य ग्राउंड, एनएससी मैदान में योग किया जाएगा। यूनिवर्सिटी, आईवीआरआई जैसे संस्थानों ने योगाभ्यास की तैयारी की है। विभिन्न संस्थाओं ने भी अलग-अलग योग शिविर के आयोजन का बंदोबस्त किया है। पूरे शहर में 50 हजार से ज्यादा लोगों के योग करने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के लिए आम जन में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिविरों के आयोजक लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करते दिखाई दिए। व्हाट्सएप, फेसबुक और मोबाइल पर एसएमएस के जरिए योग के आयोजनों में शामिल होने के लिए अपीलों का दौर चलता रहा। गांधी उद्यान में सार्वजनिक योग शिविर लगाया जाएगा। वहीं, चौकी चौराहा पर सर्वधर्म योग शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी धर्मों के लोगों को योग के लिए आमंत्रित किया गया है।
--------
:::योगाभ्यास के प्रमुख स्थल
-गांधी उद्यान
-चौकी चौराहा गांधी प्रतिमा स्थल
-सेना का गरुड़ डिवीजन ग्राउंड
-कैंट में आर्मी गोल्फ स्थल
-आईटीबीपी कैंपस बुखारा
-आईएमए हॉल
-कैंट स्थित मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम
-स्पोर्ट्स स्टेडियम
-बरेली कॉलेज का फुटबाल मैदान
-आईवीआरआई
-रुहेलखंड यूनिवर्सिटी का क्रीड़ा स्थल
-वीरसावरकर नगर का सावरकर पार्क
-सीबीगंज में कैम्फर स्टेट स्थित मालती दलाल हाईस्कूल
-कृष्णलीला स्थल प्रेमनगर
-रामपुर बाग का अग्रसेन पार्क
-रामपुर बाग का आनंद आश्रम
-मॉडल टाउन स्थित भगत सिंह पार्क
-टीबरीनाथ मंदिर
-जिला अस्पताल का ओपीडी स्थल
-इज्जतनगर न्यू मॉडल कोलानी स्थित मैत्री कम्यूनिटी हाल
-पटेलनगर स्थित बालाजी मंदिर
-बिहारीपुर आर्यसमाज सभागार
- सूरजभान कॉलेज राजेंद्र नगर
-डीडीपुरम
-नेकपुर का सरस्वती शिशु मंदिर
-सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग
-करगैना स्थित आजाद पैलेस
-सुभाषनगर में स्थित गुर्जर छात्रावास
-मुंशीनगर स्थित शिव मंदिर
-कूर्मांचलनगर स्थित भोलेनाथ मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें