फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आरोपी बोला, भाजपा नेता ने दारू पिलाकर कराया हंगामा

Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
भुड़िया कालोनी के काली माता मंदिर पर दो नवंबर की रात बंगाली समुदाय के कार्यक्रम में बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद पर हमले और गाड़ी में तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी ने इसके लिए भाजपा नेता और पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस को दिए शपथ पत्र में उसने कहा कि भाजपा नेता ने उसे शराब पिलवाकर झगडे़ के लिए उकसाया था। हालांकि इंस्पेक्टर किसी प्रकार के शपथ पत्र मिलने की बात से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 धार्मिक आयोजन के दौरान बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद के पहुंचने पर विवाद के बाद मारपीट हो गई थी, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। बसपा नेता नसीम अहमद की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए थे। इस मामले के मुख्य आरोपी शुभम राय निवासी भुड़िया कालोनी मंगलवार को थाने पहुंचा और पुलिस को शपथ पत्र दिया। उसने आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजन के दौरान भाजपा नेता छत्रपाल सिंह गंगवार ने अपने लोगों को भेजकर उसे और उसके साथियों को खूब शराब पिलवाई। उसके बाद उसे झगडे़ के लिए उकसाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। अब उसे गलती का अहसास हुआ है। उसने इस बात को गांव वालों को बताया तो गांव के कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

मेरे खिलाफ किसने क्या शपथ पत्र दिया है मुझे इसकी जानकारी नहीं है। नसीम अहमद भुड़िया कालोनी के विवाद की मुख्य वजह थे। इस बात को पूरा समाज और पुलिस प्रशासन अच्छी तरह जानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-छत्रपाल सिंह गंगवार पूर्व विधायक और भाजपा नेता

मेरे पास कोई शपथ लेकर नहीं आया है। न ही मुझे इसकी जानकारी है। शुभम राय के खिलाफ थाने में मामला दर्ज है। वह तो पुलिस का मुल्जिम है। 
-बृज राज सिंह, इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें