फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पूछताछ में बोला- मामा कहती थी बच्ची, अब होता है अफसोस

Mon, 24 Dec 2018 12:59 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक गांव में मासूम की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के आरोपी विकास को पुलिस ने कई दिन की मशक्कत के बाद नोएडा से पकड़ लिया। हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी आंवला से दिखाई है। एसपी देहात ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। विकास ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए कहा कि वह जीजा को फंसाना चाहता था, इसलिए वारदात को अंजाम दिया। हालांकि बाद में उसे पछतावा हुआ। विकास मूलरूप से दातागंज (बदायूं) के गांव बेलाडांडी का रहने वाला है।
विज्ञापन


आठ साल की बच्ची 11 दिसंबर की शाम लापता हो गई थी। 14 तारीख को उसका शव गन्ने के खेत में मिला। गले पर लाल रूमाल कसा था। अमर उजाला ने ऐसा ही रूमाल बांधे एक युवक को घटनास्थल के आसपास देखे जाने की खबर छापी तो पुलिस को खुलासे की राह मिली। विकास बच्ची के पड़ोस में अपनी बहन के घर आया था और बाद में गायब हो गया।

पुलिस की जांच के वक्त डॉग स्क्वॉड उसकी बहन के घर में घुसा तो यह परिवार पुलिस के शक के दायरे में आ गया। विकास ने बताया कि उसके पिता ने अपना उझानी (बदायूं) का मकान बेचा था। इसके साढ़े चार लाख रुपये बहनोई ने धोखे से ले लिए थे। लिहाजा उन्हें फंसाने के लिए उसने यह घटना की।
विज्ञापन


बताया, वह नशे में गांव के बाहर पुलिया पर बैठा था। बच्ची वहीं खेल रही थी। वह उसकी परिचित थी और उसे मामा कहती थी। उसने बच्ची से पड़ोस के खेत से गन्ना लाने को कहा। बच्ची खेत में गई तो वह भी पीछे से पहुंच गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर रूमाल से गला दबाकर मार डाला। हड़बड़ी में रूमाल वहीं छूट गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह बहन के घर पहुंचा और नाश्ता करके ट्रेन से मुरादाबाद चला गया। वहां दूसरी बहन के घर रहा। पता लगा पुलिस खोज रही है तो नोएडा में माता-पिता के पास चला गया।सीओ आंवला आलोक अग्रहरि ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म, हत्या के साथ ही पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें