फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरा बच्चा, मौत

Mon, 19 Mar 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
monkey shimla
विज्ञापन
कस्बे के शिवपुरी मोहल्ले में उत्पाती बंदरों के दौड़ाने से घबराकर भागे मासूम की छत से गिरकर मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिवार अचंभित हैं। मां तो सदमे में बार-बार बेहोश हुई जा रही है। कस्बे के शिवपुरी मोहल्ले में पिंटू शर्मा का छह साल का बेटा आशु सोमवार शाम छत पर खेलने चला गया। छत पर बैठे उत्पाती बंदरों का झुंड झपटा तो आशु घबराकर भागने लगा। वह बदहवासी में छत से नीचे आ गिरा। काफी ऊंचाई से पक्के फर्श पर गिरने से बच्चे का सिर फट गया और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। आशु तहसील रोड स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा दो में पढ़ता था। बता दें कि मीरगंज कस्बे में सैकड़ों बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। कई बार मुद्दा उठाने के बावजूद प्रशासन ने उत्पाती बंदरों को पकड़कर दूर सुरक्षित वन्य क्षेत्र में छुड़वाने की कस्बाइयों की मांग पर सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें