फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के अपहरण के शक में विवाहिता को उठा ले गए

Sun, 26 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नाबालिग लड़की को अगवा करने के शक में किशोरी पक्ष के लोग एक ग्रामीण की पत्नी को असलहों के बल पर उठा ले गए। महिला को उठाकर ले जाने वाले साफ कह गए कि जब तक उनकी लड़की वापस नहीं मिलेगी, तब तक महिला को नहीं दिया जाएगा। महिला के पति ने पत्नी की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना भोजीपुरा के गांव भीकमपुर की एक नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले लापता हो गई। लड़की के घरवालों ने गांव के ही युवक पर लड़की का अपहरण कर ले जाने का शक जताया। युवक इसके डर से गांव छोड़कर फरीदपुर क्षेत्र के गांव घारमपुर में स्थित अपनी ससुराल में रहने लगा। इस पर लड़की पक्ष ने युवक के ससुराल वालों पर भी अपहरण में शामिल होने का शक जताया। लड़की पक्ष के कुछ लोग शुक्रवार सुबह सात बजे असलहों से लैस होकर युवक की पत्नी को उठा ले गए। युवक ने बताया कि जब वह शौच करके लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी को लड़की पक्ष के लोग उठाकर जीप में डालकर ले जा रहे थे। युवक का आरोप है कि पत्नी का अपहरण करने वाले कार्रवाई करने की बात पर धमकी देकर गए हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने महिला को उठा कर ले जाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें