कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष के 53 वर्षीय भाई राम प्रकाश मिश्रा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। बताया जाता है कि वह काफी समय से बेरोजगार थे और मानसिक अवसाद से गुजर रहे थे। सदर बाजार में रहने वाले सत्यप्रकाश वर्ष 2004-05 में कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे हैं। उनके छोटे भाई राम प्रकाश मिश्रा ने रात दस बजे के करीब अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसी समय परिजनों को आशंका हुई और वह तुरंत कमरे में पहुंच गए। उन्हें फंदे से उतारकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जानकारी मिली है कि दस वर्ष पहले उनके बड़े भाई ऋषिकांत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। अपने परिवार ने ननुआ की शादी बड़े भाई की पत्नी से ही करा दी थी, जिनसे उनका एक बेटा है।