फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो कराटा ट्रेनर को फेसबुक पर बदनाम करने की धमकी 

विज्ञापन
जूडो कराटा ट्रेनर को फेसबुक पर बदनाम करने की धमकी  - फोटो : Judo karata trainer threatens to defame Facebook
विज्ञापन
प्रेमनगर की रहने वाली एक जूडो कराटा ट्रेनर को सिंगर फेसबुक पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। सिंगर की धमकियों से खौफजदा परिवार ने सीओ सिटी सतीश कुमार के पास शिकायत दर्ज करवाई। सीओ सिटी ने मामले की जांच सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज को सौंप दी। ट्रेनर ने बताया कि फेसबुक पर एक सिंगर से उनकी मित्रता हुई। वह संगीत सीखना चाहती थी। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान सिंगर ने उनका मोबाइल नंबर लिया। मोबाइल पर बातचीत के बाद उसने ट्रेनर को घर पर बुलाया। घर पहुंचने पर ट्रेनर से आधार कार्ड मांगा गया। फोटोस्टेट करवाने के बहाने सिंगर ने आधार कार्ड अपने पास रख लिया। पीड़िता को लगा कि यह रजिस्ट्रेशन की सामान्य प्रक्रिया है। घर वापस आने के बाद सिंगर मोबाइल पर फोन करने लगा। आरोप है कि पीड़िता पर शादी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। वह धमकी देता था कि अगर शादी नहीं की तो कहीं और भी नहीं होने देगा। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी एक दिन उसके घर पर आ गया। उसके माता-पिता बाहर गये हुये थे। सिंगर ने घर आकर पीड़िता का मोबाइलमांगा, पीड़िता मोबाइल लाई तो आरोपी ने सिम निकालकर मोबाइल तोड़ दिया। धमकी दी कि पीड़िता के फोटो फेसबुक पर डालकर बदनाम कर देगा। अगर कहीं और शादी की तो तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद कर देगा। सीओ सिटी से जांच मिलने के बाद सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने पीड़िता के बयान दर्ज किये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें