फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल कारखाना में हादसा, युवक की मौत

Mon, 08 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर कारखाना में काम करते समय बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वह रेलवे के एक ठेकेदार का कर्मचारी था। यह हादसा पेंट शॉप में काम करते वक्त हुआ। हादसे के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन

हवाई अड्डा के पास स्थित नगरिया कला निवासी वाजिद अली के बेटे फिरासत अली और आशिक अली इज्जतनगर रेल कारखाना में ठेकेदार का काम करते हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी आशिक अली ने बताया कि शनिवार को पेंट शॉप में टीन डालने का काम चल रहा था। इससे बिजली सप्लाई सुबह ही बंद कर दी गई थी। अपराह्न करीब तीन बजे फिरासत गटर पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक किसी ने स्विच ऑन कर दिया, जिससे बिजली सप्लाई चालू हो गई। इससे झटका लगने पर फिरासत कुछ दूर बिजली के तारों पर जा गिरा, जिससे तेज करंट लगा। मौके पर मौजूद आशिक अली और उसके चचेरे भाई मोहम्मद तस्लीम ने शोर मचाया, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां से एंबुलेंस में फिरासत को इज्जतनगर रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलन पर परिवारीजानरोते बिलखते परिवारीजन और ग्रामीण रेलवे अस्पताल पहुंच गए। ग्राम प्रधान वजरुल अंसारी भी दुखी परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे।
खुशियों भरे घर में मचा कोहराम
परिवारीजनों ने फिरासत की शादी का रिश्ता तय कर दिया था। उसने पांच दिन पहले ही लड़की पसंद की थी। शादी बकरीद के मौके पर होनी तय थी, जिससे पूरे परिवार में खुशी थी। मगर पलक झपकते ही सारी खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

कारखाना में दोपहर एक बजे काम बंद हो जाता है। हादसे के दौरान शट डाउन दे दिया गया था। युवक की मौत करंट लगने से नहीं हुई। बल्कि चक्कर आने से युवक नीचे गिरकर घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसमें ठेकेदार के सुपरवाइजर की गलती रही होगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल कार्यालय 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें