रविवार की रात खेल रहा बच्चे की इन्वर्टर के करंट से मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्ला मिर्धान निवासी अफजाल अंसारी का चार साल का बेटा अर्श रविवार रात करीब नौ बजे खेल रहा था। बताते हैं कि अर्श का खिलौना खेलते हुए इन्वर्टर के पीछे चला गया। उसे निकालने की कोशिश में अर्श को इन्वर्टर से तेज करंट लगा। परिवार के लोग आननफानन में उसे निजी अस्पताल में ले गए। वहां से दिल्ली रेफर किया गया। रास्ते में ही अर्श की मौत हो गई। अर्श एनसी क्लास का छात्र था। अर्श की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।