नई दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुंदर नगरी में शनिवार को मौसी के घर की छत से एक मासूम नीचे गिर गया। बच्चे को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरेली के रहने वाले मोहम्मद रजी अपनी पत्नी महबूब बेगम व एक तीन साल के बेटे मोहम्मद जियाउल के साथ अपनी पत्नी की बहन के घर सुंदर नगरी एल-188 आए हुए थे। पुलिस के अंसार, घर के और बच्चों संग तीन साल का जियाउल घर की छत पर पहुंचा। जहां से वह गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिजन गली में पहुंचे। खून से लथपथ जियाउल को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नंद नगरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।