फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

Thu, 22 Mar 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सूबे में पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार करने के क्रम में कोतवाली पुलिस ने भी लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश को बुधवार रात बरेली क्लब के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल और बिहारीपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र राणा को चौपुला पर रहने वाले राम सिंह उर्फ बबलू पुत्र हुलियास की लोकेशन बरेली क्लब के पास मिली।  वह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ एनबीडब्लू का वारंट था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने जिसके बाद घेराबंदी कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाश के शराब पी चुका था। लेकिन पुलिस को देखकर उसने गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने मानवाधिकार के नियमों के मुताबिक कमर से नीचे के हिस्से को निशाना बनाते हुए बदमाश के दाये पर पैर पर गोली चलाई, जोकि छूते हुए निकल गई। बदमाश को पकड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हुआ है। एडीजी प्रेम प्रकाश ने मुठभेड़ के बाद कोतवाली पुलिस को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें