फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को मार ही देते, वो तो पुलिस पहुंच गई

Sat, 13 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को अपने ही घर में दोस्त के साथ देख लेने पर परिवार वाले जान लेने पर उतारू हो गए। उन्होंने बेटी को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। चीख पुकार मचने पर गश्ती पुलिस के पहुंचने से लड़की की जान बच गई। मौका पाकर युवक भाग गया। लड़की की मां की तहरीर पर पिता, दो भाई और दो चाचाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पांचों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 
विज्ञापन

मामला रामगंगा कटरी के एक गांव का है। पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात गश्त कर रही थी। एक घर से लड़की के चिल्लाने की आवाज आई तो पुलिस टीम वहां पहुंच गई। पुलिस वालों ने घर का दरवाजा खटखटाया तो बहुत देर तक कोई बाहर नहीं आया। काफी देर बाद दरवाजा खुला तो पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई। वहां का नजारा देख पुलिस दंग रह गई। एक किशोरी को उसके पिता, दो चाचा और दो भाई लाठी और डंडों से पीट रहे थे। वह मदद की गुहार लगा रही थी। लेकिन पीटने वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा था। एक कोने पर एक युवक डरा सहमा खड़ा था। पुलिस को देखकर किशोरी मदद को चिल्लाने लगी। किसी तरह उसे बचाया। पूछताछ की गई तो घर वालों ने बताया कि किशोरी का पड़ोस में रहने वाले अपनी ही बिरादरी के युवक से दोस्ती है। इससे पूरे गांव में उनकी बदनामी हो रही है। वह इसे कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते इसलिए रास्ते ही खत्म करना चाहते हैं। बृहस्पतिवार को युवक घर पहुंचा तो उनका गुस्सा बढ़ गया। घर वालों के अनुसार लड़की को खत्म कर वह लड़के की भी जान लेना चाहते थे। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि यह आनर किलिंग का प्रयास है। किशोरी की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी को उसके मामा के साथ भेजा गया है। वह इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें