फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु विभाग में नौकरी दिलाने झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

Tue, 05 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से डेढ़ लाख रूपए ठग लिए गए। सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर युवक ने शिकायत की। प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी थाना देवरनिया के एसओ को दी गई है।
विज्ञापन

दौलत सिंह पुत्र ऐवरन सिंह देवरनियां थाना क्षेत्र के कर्ठरा का रहने वाला है। युवक का कहना है कि 16 महीने पहले उसे अपने रिश्तेदार विजय पाल के घर गुलड़िया गया था। वहां उसे मोहम्मद वसीम नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया गया। उसने खुद को लखनऊ में पशु विभाग ट्रेनिंग सेंटर में सिक्योरिटी एडवाइजर बताते हुए जिला ऐटा के मछौल का निवासी बताया। मोहम्मद वसीम ने झांसा देकर युवक से 8 मार्च को 90 हजार और 18 मार्च को 60 हजार रुपए ले लिए। युवक ने शेष धनराशि नौकरी लगने के बाद देने का कहा। युवक की नौकरी नहीं लगी, तब उसे खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपी को फोन करके रुपए वापस देने की बात कही तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें